Featured

Big breaking :-सर्दी का सितम, मुक्तेश्वर-टिहरी से ज्‍यादा ठंडी रातें; मैदानी क्षेत्रों में शीत लहर की चेतावनी

NewsHeight-App

दून में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। नई टिहरी और मुक्तेश्वर जैसे हिल स्टेशन में भी रातें दून से कम सर्द हैं। आने वाले दिनों में मैदानी क्षेत्रों में शीत का प्रकोप बढ़ सकता है। उत्तराखंड में मौसम का हाल जानिए। जानिए आपके शहर में कब और कितनी बारिश होगी। साथ ही जानिए आपके शहर में कब और कितनी ठंड पड़ेगी।

उत्तराखंड में मौसम शुष्क होने के कारण ज्यादातर क्षेत्रों में दिनभर धूप खिल रही है। जिससे दिन का पारा तो सामान्य से अधिक है, लेकिन रात को पाला गिरने से रातें सर्द हो गई हैं। दून में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जबकि, पहाड़ी क्षेत्रों में सामान्य से कम ठंड है। नई टिहरी और मुक्तेश्वर जैसे हिल स्टेशन में भी रातें दून से कम सर्द हैं।

पहाड़ी क्षेत्रों में चटख धूप खिलने से पारे में अचानक वृद्धि हुई है और यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। वहीं, दून में इसके उलट पारा सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। आने वाले दिनों में मैदानी क्षेत्रों में शीत का प्रकोप बढ़ सकता है।

बीते कुछ दिनाें से प्रदेश में आसमान साफ है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में सुबह हल्की धुंध व कोहरा दुश्वारी बढ़ा रहा है। वहीं, रात को पाला गिरने से कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। रविवार को दून में सुबह से ही धूप खिली रही। दोपहर बाद हल्की सर्द हवाओं ने जरूर ठिठुरन बढ़ा दी। इस दौरान दून में अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

आमतौर पर सबसे सर्द नगरों में शामिल मुक्तेश्वर पारे में दो दिन में दिन में पारा छह और रात को साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस उछल गया है। रविवार को मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक 21 और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक करीब सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, नई टिहरी में भी रात को पारा आठ डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों का तापमान
शहर, अधिकतम, न्यूनतम
देहरादून, 22.3, 4.8
ऊधमिसंह नगर, 24.0, 5.3
मुक्तेश्वर, 21.0, 6.8
नई टिहरी, 20.6, 7.6
मैदानी क्षेत्रों में शीत लहर की चेतावनी
उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड है। हालांकि, दिन में गुनगुनी धूप से कुछ राहत मिल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है।

 

मंगलवार से मैदानी क्षेत्रों में शीत लहर की चेतावनी दी गई है। जिससे पारे में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है और कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में दिन में चटख धूप खिलने और सुबह-शाम सर्द हवा के चलते कंपकंपी बढ़ सकती है।










Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top