Featured

Big breaking :-सीएम धामी ने बनबसा नगर में पैदल भ्रमण कर आमजन को दीपावली पर्व की दी शुभकामनाएं

NewsHeight-App

 

सीएम पुष्कर धामी ने पूर्व सैनिकों के दीपावली मिलन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।बनबसा नगर में पैदल भ्रमण कर आमजन को दीपावली पर्व की दी शुभकामनाएं।

 

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को अपनी विधानसभा चंपावत के सीमांत बनबसा दौरे पर पहुंचे। एनएचसी हेलीपैड में उतरने के उपरांत मुख्यमंत्री ने एनएचपीसी परिसर में आयोजित पूर्व सैनिकों के सम्मेलन में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों का देश की सीमाओं की रक्षा में बेहद अहम योगदान रहा है।उन्होंने सैनिकों के सम्मान में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा कार्य किए जाने की बात कही।

 

 

साथ ही राज्य सरकार को सैनिकों के सम्मान में प्रतिबद्ध होना बताया।सीएम ने इस मौके पर पूर्व सैनिकों को मिष्ठान वितरण के साथ उपहार भी वितरित किए।इसके उपरांत सीएम ने बनबसा नगर में पैदल भ्रमण कर आमजन को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी।वही स्थानीय व्यापारियों ने सीएम का माल्यार्पण कर हार्दिक अभिनंदन स्वागत किया।सीएम बनबसा दौरे के उपरांत रात्रि विश्राम हेतु खटीमा नगरा तराई निज आवास रवाना हो गए।सीएम धामी ने इस मौके पर कहा कि वह पूर्व सैनिक के बेटे हैं इसलिए सैनिकों से उनका आत्मीय रिश्ता है। अपने सैनिक पिता के साथ उन्होंने सेना को बहुत करीब से जहां उन्होंने जाना है वहीं उन्हें सेना से अनुशासन व संस्कार मिले हैं। जो कि उनके जीवन की अहम पूंजी हैं। इसलिए आज उन्होंने बनबसा पहुंच पूर्व सैनिकों के संग उनके कार्यक्रम में शिरकत कर दीपावली पर्व को मनाया है।

 










Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top