Featured

Big breaking :-हरक सिंह बोले, मै कांग्रेस के साथ हूँ उसी को मजबूत करूँगा, बहू के बीजेपी में जाने पर भी बोले

 

बहू अनुकृति गुसाईं निर्णय लेने को स्वतंत्र, मैं कांग्रेस के साथ: BJP जुड़ने पर बोले पूर्व मंत्री हरक सिंह

 

 

जब से हरक सिंह की पुत्र वधू अनुकृति बीजेपी में शामिल हुई हैं तभी से हरक सिंह के रुख को लेकर सवाल खडे उठ रहें हैं क्या हरक सिंह भी बीजेपी में शामिल होंगे इसको लेकर लगातार सवाल पूछे जा रहें हैं वही हरक सिंह लोकसभा चुनावों के दौरान  कांग्रेस के प्रत्याशी के पक्ष मे प्रचार करते भी नहीं दिखाई दिए

 

 

वही अब हरक सिंह का बयान सामने आया हैं उनके अनुसार मै कांग्रेस के साथ हूँ इस बीच कांग्रेस पर्यवेक्षक के रूप में उड़ीसा गया। दिल्ली में कांग्रेस की बैठकों में शामिल हुआ। अब फिर उड़ीसा जाने वाला हूं। हरक बोले, किसी हिंदी भाषी राज्य में जिम्मेदारी को कहा है।अनुकृति गुसाईं के भाजपा में शामिल होने पर उनके ससुर पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता डॉ. हरक सिंह ने कहा है कि वो अपना राजनीतिक भविष्य तय करने को स्वतंत्र है।

 

 

 

बकौल हरक-जहां तक मेरी बात है तो मैं कांग्रेस के साथ हूं। मेरा लक्ष्य कांग्रेस की सरकार बनाना है।हरक ने कहा कि अनुकृति ने भाजपा में शामिल होने का निर्णय स्वतंत्र होकर लिया है। उन्हें अपना भविष्य तय करने का हक है। आम चुनाव में सक्रिय नहीं होने और सियासी भविष्य पर बकौल हरक-बीते दिनों मैं ईडी के नोटिस में घिरा रहा, इससे ज्यादातर वक्त दिल्ली में बीता।

 

 

इस बीच कांग्रेस पर्यवेक्षक के रूप में उड़ीसा गया। दिल्ली में कांग्रेस की बैठकों में शामिल हुआ। अब फिर उड़ीसा जाने वाला हूं। हरक बोले, मैंने राष्ट्रीय नेतृत्व से किसी हिंदी भाषी राज्य में जिम्मेदारी को कहा है। उत्तराखंड में भी मैं कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम कर रहा हूं।

 

गढ़वाल क्षेत्र में नए चेहरों को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा हूं। गोदियाल के चुनाव से गढ़वाल में कांग्रेस में जान आई है। आगामी विस चुनाव में कांग्रेस शानदार प्रदर्शन करेगी।










Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top