उत्तराखंड

Big breaking :-देहरादून ट्रैफिक पुलिस का बड़ा फैसला, इस सड़क पर 40 से ज्यादा स्पीड में नहीं चला सकेंगे गाड़ी

 

उत्तराखंड ट्रैफिक पुलिस का बड़ा फैसला, इस सड़क पर 40 से ज्यादा स्पीड में नहीं चला सकेंगे गाड़ी
दूधली-डोईवाला सड़क पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए आखिरकार ट्रैफिक पुलिस ने कदम उठा लिया है। सड़क पर दोपहिया व चारपहिया वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 40 किलोमीटर प्रतिघंटा निर्धारित कर दी गई है। दुधली निवासी सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट अजय कुमार ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर लिखित शिकायत की थी। जिसमें कहा था कि सड़क पर वाहन अधिक गति से चलते है।

दूधली-डोईवाला सड़क पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए आखिरकार ट्रैफिक पुलिस ने कदम उठा लिया है। सड़क पर दोपहिया व चारपहिया वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 40 किलोमीटर प्रतिघंटा निर्धारित कर दी गई है।

दुधली निवासी सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट अजय कुमार ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर लिखित शिकायत की थी। जिसमें कहा था कि सड़क पर वाहन अधिक गति से चलते है। जिस कारण दुर्घटना हो रही है व बहुत से लोग काल का ग्रास बन चुके हैं। जिसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से ट्रैफिक पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।

40 किलोमीटर प्रतिघंटे तय की गई स्पीड
एडवोकेट अजय ने बताया कि यातायात निरीक्षक देहरादून की ओर से एक पत्र मिला है। जिसमें कहा गया है कि दूधली- डोईवाला सड़क पर तेज गति से वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इस सड़क पर वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 40 किलोमीटर प्रतिघंटा तय कर दी गई है। गति सीमा सूचना बोर्ड लगाने के लिए लोक निर्माण विभाग से पत्राचार किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द लोक निर्माण विभाग की ओर से बोर्ड लगा दिए जाएंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top