Featured

Big breaking :-DM उत्तरकाशी ने गंगोत्री यात्रा मार्ग पर यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

उत्तरकाशी
जिले में चारधाम यात्रा सुचारू और सुव्यस्थित रूप से संचालित हो रही है। जिलाधिकारी डॉक्टर मेहरबान सिंह बिष्ट ने आज गंगोत्री यात्रा मार्ग पर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही हर्षिल में अधिकारियों की बैठक लेकर यात्रा से जुड़े इंतजामों को चाक-चौबंद बनाये रखने और तीर्थ यात्रियों की सहायता व सुविधा के लिए निरंतर तत्परता से जुटे रहने के निर्देश दिए।

 

 

जिलाधिकारी ने धामों व यात्रा पडावों पर यात्री सुविधाओं व सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निरंतर निगरानी रखने और इस बारे में हर दिन नियमित तौर पर रिपोर्ट देने की हिदायत दी है। जिलाधिकारी ने कहा कि यात्रा को सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाये रखने के लिये सभी विभाग व संगठन निरंतर समन्वय बना कर कार्य करें।
जिलाधिकारी ने हर्षिल में सीमांत क्षेत्र के ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों के साथ भी बैठक कर वाइब्रेंट विलेज के विकास सर संबंधित मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया।

 

 

 

 

 

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी जयकिशन, उप जिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
आज सायं तक यमुनोत्री में 12800 तथा गंगोत्री में 21791 तीर्थयात्री पहॅुंचे। कपाट खुलने के बाद से आज तक यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में कुल 340123 श्रद्धालु पहॅुंच चुके हैं।










Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top