उत्तराखंड

Big breaking :-मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी देहरादून मार्ग स्थित गलोगी भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में रु.22 करोड़ की लागत से होने वाले ट्रीटमेंट निर्माण का भूमि पूजन किया

 

मसूरी देहरादून मार्ग स्थित गलोगी भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में रु.22 करोड़ की लागत से होने वाले ट्रीटमेंट निर्माण का भूमि पूजन करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।*

*मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को 06 माह के भीतर बरसात से पूर्व निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश।*

*मंत्री बोले – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे योजना का लोकार्पण।*


देहरादून, 15 जनवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी देहरादून मार्ग स्थित गलोगी भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में रु.22 करोड़ की लागत से होने वाले ट्रीटमेंट निर्माण का भूमि पूजन किया गया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मकर संक्रांति के पावन अवसर पर पहाड़ के ट्रीटमेंट का भूमि पूजन किया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को बरसात से पूर्व 06 माह के भीतर पहाड़ का ट्रीटमेंट का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा मसूरी देहरादून मार्ग पर गलोगी के पास लगातार मलवा और पत्थर गिरने से हर समय जान माल का खतरा बना रहता था तथा क्षेत्र वासियों की लंबे समय से मांग थी कि यहां पर बरसात के समय मार्ग बंद होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी को अन्य क्षेत्रों से को जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग है।
उन्होंने कहा पुष्कर सिंह धामी सरकार जिनका शिलान्यास करती है,उनका लोकार्पण भी करती है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के नारे के साथ लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा आज मकर संक्रांति के पावन अवसर गलोगी भूस्खलन क्षेत्र के पहाड़ का ट्रीटमेंट कार्य प्रारंभ किया गया है और बरसात से पूर्व यह निर्माण कार्य पूर्ण किया जाएगा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा योजना का लोकार्पण किया जायेगा। ज्ञात हो कि लंबे समय से मसूरी देहरादून मार्ग स्थित गलोगी पावर हाउस के पास बरसात के समय भूस्खलन होने के कारण मार्ग बाधित हो जाता था। साथ ही कई बार कई वाहन भूस्खलन की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त होते थे।

इस अवसर मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर,मोहन पेटवाल, गीता कुमांई, सतीश ढौंडियाल, पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top