उत्तराखंड

Big breaking :-उत्तराखंड: राज्य में तीन नए रूटों पर शुरू होंगी हेली सेवाएं, इन जगहों पर तीर्थाटन को बढ़ावा देने पर जोर

 

उत्तराखंड: राज्य में तीन नए रूटों पर शुरू होंगी हेली सेवाएं, इन जगहों पर तीर्थाटन को बढ़ावा देने पर जोर

उड्डयन विभाग लगातार हेली सेवाओं का विस्तार करने के साथ ही पर्यटन व तीर्थाटन के नजरिए से काम कर रहा है। तीन जगहों पर हेली सेवाओं के लिए सरकार ने कवायद शुरू की। यूकाडा ने इन सभी क्षेत्रों के लिए सर्वेक्षण का काम पूरा कर लिया है।

राज्य में तीन नए रूटों पर हेली सेवाएं जल्द शुरू होने जा रही हैं। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने सर्वेक्षण का कार्य पूरा कर लिया है। प्रस्ताव आगे बढ़ाया गया है। सरकार तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए यह शुरुआत करने जा रही है।
प्रदेश में नागरिक उड्डयन विभाग लगातार हेली सेवाओं का विस्तार करने के साथ ही पर्यटन व तीर्थाटन के नजरिए से काम कर रहा है। इस दिशा में ही गूंजी, आदि कैलाश और ओम पर्वत तक हेली सेवाओं के लिए सरकार ने कवायद शुरू की। यूकाडा ने इन सभी क्षेत्रों के लिए सर्वेक्षण का काम पूरा कर लिया है।

 

अब केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय से अनुमति का इंतजार है। जानकारी के मुताबिक, इसी वर्ष से यहां की हेली सेवाएं शुरू करने की योजना है। सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही उत्तराखंड के इन खूबसूरत पर्यटन और धार्मिक महत्व वाले स्थानों के दर्शन किए जा सकेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top