उत्तराखंड

Big breaking :-चमोली में बड़ा हादसा : टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरने से एक की मौत

उत्तराखंड :-चमोली में बड़ा हादसा : टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरने से एक की मौत, अन्य घायल तड़के बनाला कांडई मोटर मार्ग पर टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरने से एक की मौत हो गई है, जबकि अन्य लोग घायल हो गए हैं।

बताया गया कि वाहन कांडई गांव से नंदप्रयाग आ रहा था। थाना नन्दानगर को सूचना प्राप्त हुई कि काण्डई गांव के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो वाहन संख्या UK-02-PA-0058 (टेंपो ट्रैवलर) सडक से 20-25 मीटर नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें चालक सहित 12 लोग सवार थे।

 

 

 

वाहन में सावर चार लोगों को कोई चोट नहीं आयी है, जिन्हें घटनास्थल से ही घर भेज दिया गया है। सात लोगों को चोटे आयी है जिन्हें 108 की माध्यम जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया। जबकि एक महिला की मृत्यु हो गयी है।घायलों में कन्हैया लाल पुत्र रैदास उम्र (59) वर्ष निवासी काण्डई तहसील घाट जनपद चमोली, बृजेश पुत्र कन्हैया लाल उमर (28) वर्ष पता उपरोक्त (चालक), अखिलेश कन्याल पुत्र आशाराम उम्र (51) वर्ष पता उपरोक्त, अभिषेक कन्याल पुत्र अखिलेश कन्याल उम्र (18) वर्ष पता उपरोक्त, रोहित पुत्र राजकुमार उम्र (18) वर्ष पता उपरोक्त, मोहित पुत्र राजकुमार उम्र (16) वर्ष पता उपरोक्त, संदीप पुत्र अनुसूया लाल उम्र (30) वर्ष शामिल हैं, दुर्घटना में लक्ष्मी देवी पत्नी कन्हैया लाल उम्र (50) वर्ष काण्डई तहसील घाट जनपद चमोली की मौत हुई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top