उत्तराखंड

Big breaking :-महिला अपराधों के प्रति संवेदनशील दून पुलिस,दुष्कर्म के आरोपी पिता को रायपुर पुलिस ने 06 घंटे में किया गिरफ्तार, तो छेड़छाड़ करने वाले 2 गिरफ्तार

 

*महिला अपराधों के प्रति संवेदनशील दून पुलिस*

*1- थाना रायपुर*

*दुष्कर्म के आरोपी पिता को रायपुर पुलिस ने 06 घंटे में किया गिरफ्तार*

दिनांक 17/01/2024 को रायपुर निवासी एक महिला ने थाना रायपुर आकर एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनके पति द्वारा उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ डरा धमकाकर कई बार शारीरिक सम्बन्ध बनाने तथा मारपीट , गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में दिया गया। वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना रायपुर पर तत्काल भादवि व पोक्सो अधि0 पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिसके क्रम में थानाध्यक्ष रायपुर द्धारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गयी।

गठित पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त मे दिनांक 17.01.2024 को नामजद अभियुक्त को 06 घंटे के अन्दर गिरफ्तार किया गया।

*नाम गिरफ्तार अभियुक्त*

बसंत कुमार निवासी रायपुर , देहरादून

*पुलिस टीम :-*
1-वरि0उ0नि0 नवीन जोशी
2-म0उ0नि0 हेमलता
3-कानि0 कृष्णा परिहार
4-कानि0 जगदीश कुमार

*2- थाना रायवाला*

*नाबालिग बालिका के साथ छेडछाड कर परेशान करने तथा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करने वाले 02 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

दिनांक 17.01.2024 को वादिनी निवासी साहबनगर छिद्दरवाला रायवाला द्वारा थाना रायवाला पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि दिनांक 16-01-24 की सांय उनकी नाबालिग पुत्री उम्र-16 वर्ष छिद्दरवाला स्थित उनके घर से मोबाईल रिचार्ज कराने गयी थी, जिसके साथ दो युवको द्वारा छेडछाड की गयी, जिसका उनकी पुत्री द्वारा विरोध करने पर उन युवकों ने उनकी पुत्री के साथ मारपीट की गयी है।
जिस पर थाना रायवाला पर मु0अ0स0 – 08/24 धारा 323/354 भादवि 11(4)/12 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया।
नाबालिग बालिका के साथ हुई घटना को गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तत्काल पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
जिसके अनुपालन मे कार्यवाही करते हुए थाना रायवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा मैनुअल पुलिसिंग करते हुए स्थानीय लोगो से अभियुक्तों के विषय में जानकारी एकत्रित करते हुए प्रकाश में आये अभियुक्तों के सम्भावित ठिकानों पर दबिश दी गई, जिसके फलस्वरूप महज 10 घंटे के अन्दर घटना में सलिप्त दोनो अभियुक्तगणो को गिरफ्तार किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्तगण*

1- आयुष शर्मा पुत्र पवन शर्मा नि0 निकट इण्टर कालेज प्रतीतनगर, रायवाला, उम्र -18 वर्ष
2- अमित कुमार पुत्र मुकेश कुमार निवासी वशिष्ठ कालोनी बनखण्डी मन्दिर के पास प्रतीतनगर, रायवाला, उम्र- 23 वर्ष

*पुलिस टीम*

(1). म0उ0नि0 नमिता सैनी
(2). अपर उ0नि0 जसवन्त सिह
(3). कानि0 1091 सन्दीप सैनी
(4) कानि01166 सुनील

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top