उत्तराखंड

Big breaking :-नगर पालिका परिषद, खटीमा का सीमा विस्तार,चम्पावत के तहसील पाटी को नगर पंचायत बनाया गया

जनपद उधमसिंहनगर के अनतर्गत नगर पालिका परिषद, खटीमा का सीमा विस्तार किये जाने के संबंध में।

प्रस्तावः- नगर पालिका परिषद, खटीमा में ग्राम उमरूखुर्द आंशिक, ऊंचीमहुवट आंशिक, नौगवाठग्गु आंशिक, भुडाई आंशिक, भूडमहोलिया, मुंडेली, गौसीकुआं आंशिक, नदन्ना आंशिक का कुल क्षेत्रफल-863.1943 है0 व जनसंख्या-17,685 को सम्मिलित करते हुये नगर पालिका परिषद, खटीमा का विस्तार किया जा रहा है। प्रस्तावित क्षेत्र को नगर पालिका परिषद, खटीमा में सम्मिलित किये जाने के फलस्वरूप वहाँ के निवासियों को प्रकाश, सीवर लाइन, पक्की नाली, सड़कें, साफ सफाई, सम्पर्क मार्ग, शौचालयों आदि की समुचित व्यवस्था उपलब्ध होगी।

जनपद चम्पावत के तहसील पाटी को नगर पंचायत बनाये जाने के सम्बन्ध में।

प्रस्तावित पाटी क्षेत्र को नगर पंचायत का दर्जा दिये जाने के फलस्वरूप वहाँ के निवासियों को पथ-प्रकाश, सीवर लाईन, पक्की-नाली, सड़कें, साफ-सफाई, सम्पर्क मार्ग एवं शौचालयों आदि की समुचित व्यवस्था उपलब्ध होंगी, जिससे नगर के सौन्दर्गीकरण में वृद्धि होगी। नगर पंचायत बननें से निकाय के संसाधनों में अभिवृद्धि होगी तथा नगर का समुचित रूप से विकास होगा । इन सब कार्यों से निकाय के निवासियों के जीवन गुणवत्ता में सुधार होगा साथ ही पर्यटकों के लिए भी पाटी आकर्षण का केन्द्र बनेगा जिससे निकाय की आय में वृद्धि होगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top