रिपोर्ट : राहुल बहल
कांग्रेस नेता राकेश नेगी ने मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा पहाड़ियों पर की गई टिप्पणी पर भाजपा के सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडिर को घेरते हुए गंभीर सवाल खड़े किये हैं।
उन्होंने कहा सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में 85 हजार वोट पहाड़ के लोगों का है जिसका 70 प्रतिशत वोट सहदेव सिंह पुंडिर प्राप्त करते हैं, बताया कि जबकि सहदेव सिंह पुंडिर पहाड़ के मूल निवासी भी नहीं हैं, उन्होंने बताया कि विधायक जी ने पूरे प्रकरण में किसी भी स्तर पर पहाड़ के लोगों का पक्ष नहीं रखा उन्होंने कहा कि पहाड़ के लोगों के प्रति क्या विधायक सहदेव सिंह पुंडिर की कोई जिम्मेदारी नहीं है क्या वह सदन में ऐसे ही पहाड़ के लोगों को गाली खाते हुए देखेंगे।
