Featured

Big breaking :-गढ़वाल के इस जिले में भारी बारिश के अलर्ट के चलते, 13 सितंबर को स्कूल बंद रखने के आदेश

🛑
उत्तरकाशी 12 सितंबर 2024
भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी डा . मेहरबान सिंह बिष्ट ने दिनांक 13 सितंबर 2024 (शुक्रवार) को जनपद के सभी शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों में कक्षा-1 से 12 तक एवं आंगनबाड़ी केद्रों में अवकाश घोषित किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद उत्तरकाशी में कहीं-कहीं भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तीव्र से अत्यंत तीव्र होने की संभावना व्यक्त की गई है। जिसे देखते हुए जिलाधिकारी डा . मेहरबान सिंह बिष्ट ने एहतियातन दिनांक 13 सितंबर 2024 (शुक्रवार) को जनपद के सभी विद्यालयों में एवं आंगनबाड़ी केद्रों में अवकाश घोषित करते हुए सभी उप जिलाधिकारियों, सहित शिक्षा एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।










Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top