UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-रायपुर क्षेत्र के एक निर्माणाधीन मकान में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया अनावरण।

 

*थाना रायपुर*

*आपरेशन प्रहार:*

*एसएसपी दून के निर्देशन में चलाये जा रहा आपरेशन प्रहार पड रहा अपराधियो पर भारी।*

*रायपुर क्षेत्र के एक निर्माणाधीन मकान में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया अनावरण।*

*अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी किया गया माल बरामद।*

*घटना का विवरण:* दिनांक 28-04-2026 को वादिनी श्रीमती मीना गुरूंग पत्नी हरका बहादुर गुरूंग निवासी तपोवन मार्ग लेन न0 03 रायपुर देहरादून द्वारा थाना रायपुर पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनके निर्माणाधीन मकान से अज्ञात चोर के द्वारा पानी की मोटर, ग्लैंडर मशीन, गैंती, बिजली के तार व अन्य सामान चोरी कर लिया है । प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रायपुर पर सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
वर्तमान में सम्पूर्ण जनपद में प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना रायपुर पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन कर संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारिया एकत्रित की गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर दिनांक: 30-04-2026 को गुरूद्वारा रोड रायपुर के पास से एक अभियुक्त भोला नदाफ उर्फ़ दिलशाद पुत्र फिदीश को उक्त घटना में चोरी किये गये माल के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त किसी कबाडी को उक्त चोरी का सामान बेचने की फिराक में था, इससे पूर्व ही पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
भोला नदाफ उर्फ़ दिलशाद पुत्र फिदीश निवासी बिहारी बस्ती रायपुर देहरादून मूल ग्राम देमा वार्ड नम्बर 10 मदनपुर सीतामढ़ी बिहार उम्र 19 वर्ष

*बरामदगी का विवरण:*
1- एक वाईब्रेटर मशीन,
2- एक ग्लैन्डर मशीन,
3- एक हरे रंग की मोटर
4- तीन बंडल तांबे के तार

*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 अजय भट्ट
2- का0 दिनेश सेमवाल
3- का0 धीरेन्द्र सिंह

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top