Featured

Big breaking :-उत्तरकाशी जिले में हरेला पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया, जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने यहाँ किया वृक्षारोपण

NewsHeight-App

🛑
उत्तरकाशी,

जिले में हरेला पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। हरेला पर्व के साथ ही जिले में वृहद वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत हुई। जिले के हर गाँव और विद्यालय तक संचालित इस अभियान के दौरान जिले में दो लाख से अधिक पौधे रोपित किये जाएंगे। आज पहले दिन एक लाख से अधिक पौधे रोपित किए जा चुके हैं। इस अभियान की शुरुआत आज जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने अपर यमुना वन प्रभाग के पौल गांव के हरेला वन में वृक्षारोपण के साथ की गई।

 

 

‘पर्यावरण की रखवाली, घर घर हरियाली, लाए समृद्धि और खुशहाली’ की थीम पर आयोजित हरेला पर्व के वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत बड़कोट के निकट पौल गांव के  हरेला वन में जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी, प्रभागीय वनाधिकारी अपर यमुना वन प्रभाग रविन्द्र पुंडीर, उप जिलाधिकारी बड़कोट मुकेश चंद रमोला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों, जन प्रतिनिधियों, आम नागरिकों तथा छात्रों के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर सभी जनपदवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए अभियान के दौरान रोपित पौधों की समुचित देखभाल व सुरक्षा किये जाने के भी अपील की।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने तुनाल्का गांव स्थित एसडीआरएफ निर्माणाधीन परिसर में भी विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपित किये और ग्रामीणों से पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ों को बचाने की अपील की।

 

 

 

हरेला पर्व पर आज जिला मुख्यालय के नजदीक डांग गांव के हरेला वन में आयोजि वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकिशन , डीएफओ डीपी बलूनी, आर एन पांडेय, अपर जिलाधिकारी रज़ा अब्बासजिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता राणा चौहान, उप जिलाधिकारी भटवाड़ी बृजेश कुमार तिवारी, सीओ आईटीबीपी सचिन कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी बीएस रावत, डीडीओ रमेश चंद्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों, आम नागरिकों के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

 

 

जिले में सीमावर्ती टकनौर क्षेत्र से लेकर मोरी विकास खंड के सुदूर आराकोट बंगाण तक गांव-गांव में आज हरेला पर्व पर पौधे रोपित किये गए। ग्रामीणों और छात्रों ने इस अभियान में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। सभी विकास खंडों मैं इस अभियान को लेकर के विशेष तैयारी की गई थी। बीते दिन तक सभी गांवों व विद्यालयों में वन विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विभाग तथा ग्राम्य विकास विभाग के स्तर से पौधों का वितरण कर अभियान के दौरान दो लाख से अधिक पौधे रोपित करने करने की तैयारी पूरी कर ली गई थी। आज अभियान शुरू हुआ तो व्यापक जन-भागीदारी के चलते पहले ही दिन एक लाख से अधिक पौधे रोपित कर दिए गए। इस अभियान के लिए तय वृक्षारोपण की संख्या का पचास प्रतिशत

 

 

शुरुआती तीन दिनों में हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है। कुल वृक्षारोपण में पचास प्रतिशत फलदार और चारा प्रजाति के पौधों का रोपण करने तथा हर परिवार से दो पौधे रोपित करने का निश्चय किया गया है। जिले के प्रत्येक गाँव में औसतन तीन सौ से अधिक पेड़ अभियान में रोपित किये जा रहे है। वृक्षारोपण अभियान में छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों को दस-दस और प्राथमिक विद्यालयों को पांच-पांच पौध उपलब्ध कराए गए हैं।

 

 

 

इस अभियान के तहत वन विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, शिक्षा विभाग, सिंचाई विभाग, बाल विकास विभाग, युवा कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों के स्तर से आज गांव-गांव में कार्यक्रम आयोजित कर पौधे रोपित किए गए। अभियान में ग्राम पंचायत वन पंचायत युवक को महिला मंगल डालो महिला समूह आजीविका मिशन के कार्यकर्ताओं आंगनवाड़ी और अन्य ग्राम स्तरीय कार्यकर्ताओं ने अग्रणी भूमिका निभाई। साथ ही पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पीआरडी, होमगार्ड और आईटीबीपी के हिमवीरों ने भी अभियान में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।










Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top