उत्तराखंड

Big breaking :-आज बसंत पंचमी के दिन उत्तराखंड में रहेगा ऐसा मौसम, देखिए बस एक क्लिक में

उत्तराखंड में आज बसंत पंचमी को पहाड़ से लेकर मैदान तक आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश के जनपदों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। इसके अलावा सामान्य तौर पर धूप खिलने के साथ मौसम शुष्क रहेगा।

 

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र के देहरादून के निदेशक डॉक्टर बिक्रम सिंह के मुताबिक आज ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ से सतही स्तर पर हवा का रुख बदलने लगा है। बदलते मौसम चक्र और जलवायु परिवर्तन के चलते कभी धूप तो कभी बारिश जैसी स्थिति बन रही है। उन्होंने बताया 17 फरवरी तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।तापमान

 

 

देहरादून में तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 24.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अन्य हिस्सों में सामान्य से तापमान ऊपर होने से बुधवार को राज्य के जिलों में आंशिक बादल के बीच शुष्क मौसम रहने की संभावना है, जबकि देहरादून में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और सुबह के समय कुछ हिस्सों में धुंध छा सकती है। जबकि तापमान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 25 डिग्री सेल्सियस और नौ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

जबकि पंतनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.5 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा, मुक्तेश्वर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक क्रमशः 14.2 डिग्री सेल्सियस और 3.5 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 17.3 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 4.1 डिग्री सेल्सियस रहा

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top