DEHRADUN NEWS

Breaking News : विकासनगर में रिवर बैड कंपनी और खनन विभाग का गजब कारनामा, ऐसे करवाया काम के नावघाट पुल पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, बड़े बड़े जन प्रतिनिधि भी मामले से अंजान

रिपोर्ट : राहुल बहल

विकासनगर में रिवर बैड कंपनी और खनन विभाग का गजब कारनामा, ऐसे करवाया काम के नावघाट पुल पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, बड़े बड़े जन प्रतिनिधि भी मामले से अंजान

इन दिनों विकासनगर में यमुना नदी के भीमावाला क्षेत्र में भयावह हालात देखने को मिल रहे हैं जहाँ उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाले नवनिर्मित नावघाट पुल को बड़ा खतरा पैदा हो गया है हालांकि अभी इस पुल का निर्माण भी पूरा नहीं हुआ है लेकिन उद्घाटन से पहले ही इसका धराशायी होना तय माना जा रहा है।

दरअसल यहाँ रिवर बैड कंपनी और खनन विभाग द्वारा चलाई जा रही खनन गतिविधियों ने विकराल रूप ले लिया है जिसके चलते ये संकट पैदा हुआ है। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि इस पुल के पिलर्स के आसपास खतरनाक ढंग से खनन कार्य हो रहे हैं जो कि इस पुल के लिये किसी बड़े खतरे से कम नहीं हैं यमुना नदी का जो सत्यानाश हो रहा है वो अलग बात है।

रिवर बैड कंपनी और जिला खान विभाग की आँख के नीचे ये गतिविधियां संचालित हैं लेकिन जिम्मेदार झांकने तक की जहमत यहाँ नहीं उठा रहे हैं। बड़े बड़े दम भरने वाले जन प्रतिनिधि भी मामले में पूरी तरह से अंजान बने हुए हैं किसी को कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। यही हालात बने रहे तो पुल के पिलर्स के आसपास हो रही ये खतरनाक गतिविधियां किसी भी दिन किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top