रिपोर्ट : राहुल बहल
यमुना नदी की अस्मत पर हमला धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़, देखिये कैसे यमुना नदी की शांति को किया जा रहा भंग
पुल नंबर एक नवाबगढ़ में बाहर ही नहीं अब यमुना नदी की बहती धारा के अंदर अवैध मशीनों से हो रही खुदाई
ये विजुअल विकासनगर के नवाबगढ़ स्थित पुल नंबर एक के पास यमुना नदी का बताया जा रहा है जहाँ यमुना नदी के बहते पानी के बीच एक अवैध मशीन यमुना के मान को ठेस पहुँचा रही है वो भी तब जब उत्तराखण्ड में न्यायालय द्वारा प्रमुख नदियों को जीवित प्राणी का दर्जा दिया गया है। इस तरह की दुर्भाग्यपूर्ण हरकत से यमुना नदी के धार्मिक महत्व को भारी नुकसान पहुँचा जा रहा है, साथ ही कहीं न कहीं इससे सनातन धर्म की धार्मिक भावनाओं को भी आहत किया जा रहा है। वहीं इससे यमुना की धाराओं के अंदर पनप रहे जलीय जीवन को भी नष्ट किया जा रहा है। बताया ये जा रहा है कि ये सब कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा एक खनन पट्टे की आड़ में किया जा रहा है। हैरानी की बात यह कि जिला खान विभाग सहित पूरा शासन प्रशासन इस गंभीर घटना पर मौन है। सबसे ज्यादा जिला खान विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं जिसकी आँख के नीचे यमुना नदी की अस्मत से खिलवाड़ हो रहा है।