DEHRADUN NEWS

Breaking News : उत्तराखण्ड में स्थित भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों की पौराणिकता में खलल, तृतीय केदार तुंगनाथ यात्रा में पुरोहित अभिषेक मेठानी ने वन विभाग की भूमिका पर उठाये सवाल, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी बोले हमारे पास भी Gen-Z

रिपोर्ट : राहुल बहल

उत्तराखण्ड में स्थित भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों की पौराणिकत में खलल

मदमहेश्वर घाटी में पैदा हो चुका हैं एक Gen-Z , जो सनातन के लिए निभा रहा अपना क्षत्रिय धर्म। बोले तृतीय केदार तुंगनाथ महादेव के पुरोहित अभिषेक मैठाणी

तृतीय केदार तुंगनाथ महादेव के पुरोहित अभिषेक मैठाणी ने बताया कि 22 अप्रैल को श्री तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं। लेकिन वन विभाग के द्वारा बेहद गैर जिम्मेदार तरीके से एक षड्यंत्र के तहत तीर्थ को नष्ट और भ्रष्ट किया जा रहा है। वन विभाग द्वारा टैक्स लिए जाने पर भी उन्होंने सवाल उठाए उन्होंने कहा कि वन विभाग पर्यटन के नाम पर पैसे ले रहा है। उन्होंने कपाट खुलने से पहले मैराथन के आयोजन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शासन, प्रशासन, अधिकारी और माफिया अपने आप को केपी ओली ना समझें। क्योंकि मद महेश्वर घाटी में एक Gen-Z (अभिषेक पंवार) पैदा हो चुका है, जो सनातन के लिए अपना क्षत्रिय धर्म निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम हमारे तीर्थों की पौराणिकता को संरक्षित करने के लिये आरपार की लड़ाई लड़ेंगे चाहे उसके लिये किसी भी हद तक क्यों न जाना पड़े।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top