- रिपोर्ट : राहुल बहल
- विधायक जी के यह तेवर काश कूड़ाघर के खिलाफ भी हो जाते तो सेलाकुई और शीशमबाड़ा की जनता नर्क से मुक्त हो जाती, फोरलेन प्रोजेक्ट की निर्माणाधीन कंपनी पर बिफरे विधायक सहदेव पुंडिर
- यह वीडियो सहसपुर में झाझरा सेआशारोड़ी निकलने वाले फोरलेन प्रोजेक्ट पर निर्माणाधीन कंपनी के अधिकारियों से “तीन बार के सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडिर” की बहस के बताये जा रहे हैं जहाँ विधायक जी किसी बात पर गुस्से में हैं और अधिकारियों पर बिगड़ रहे हैं। हमारा मानना है कि काश ये अंदाज ये तेवर ये गुस्सा विधायक जी शीशमबाड़ा स्थित कूड़ा केंद्र को हटाने के लिये भी कभी करते तो सच में जनता पर बड़ा उपकार होता।
- https://youtube.com/shorts/6qewJnaIb6I?si=spZ_OS4MkSM-IR3T
- सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में शीशमबाड़ा स्थित कूड़ाघर सालों से सबसे बड़ी समस्या के रूप में खड़ा हुआ है जो कि सेलाकुई और आसपास की हजारों की आबादी के लिए नर्क समान बना हुआ है। दुर्गंध और प्रदूषण से लोगों का जीना दूभर हो गया है, कूड़ा घर हटाने को लेकर जन आंदोलन भी हो चुके हैं, कई मौको पर बड़े आंदोलन और कार्यवाई भी इस कूड़ा केंद्र को हटाने के लिये होते देखी गयी है लेकिन वास्तविकता सबके सामने है। मामले में विधायक जी की औपचारिकता महज विधानसभा में प्रश्न उठाने और संबंधित मंत्रियों अधिकारियों को ज्ञापन देने तक सीमित रह गई है, विधायक जी कूड़ाघर के खिलाफ भी इसी अंदाज में मुखर हो जाएं, तो निश्चित तौर पर क्षेत्र की जनता को इस नर्क से मुक्ति मिल जाएगी या सच में कोई और बात है ये सवाल बना हुआ है।